फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 21 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 देहात थाना क्षेत्र के गांव स्थित घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम गांव निवासी महिला अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पहुंच गया। कुछ देर तक तो युवक बच्चे के साथ खेलता रहा। उसके बाद अचानक युवक ने महिला को दबोच लिया। विरोध करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


किशोरी के साथ रेप की कोशिश
औरंगाबाद के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम खेत से हरा चारा लेने गई थी। इस दौरान मोहल्ले के ही दो युवक किशोरी को अकेला देख उसे मक्के के खेत में खींचकर उसके साथ रेप की कोशिश की।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें