कोतवाली देहात क्षेत्र में नहर के पास बस से उतरी जहांगीराबाद निवासी युवती को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर नहर किनारे गैंगरेप की कोशिश की। राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों को नामजद कराया है।
कस्बा जहांगीराबाद निवासी युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 सितंबर को वह आगरा में रहने वाली अपनी बहन के यहां से बस से घर आ रही थी। दोपहर करीब 2 बजे नहर के पास बाईपास पर उतरी और भूड़ चौराहे की ओर चल दी।
तभी दो लड़के बाइक लेकर आए और बराबर में बाइक रोक ली, जिनमें से एक का नाम अब्दुल सलाम पुत्र मैराजुद्दीन निवासी मोहल्ला पट्टी हुल्लासराय थाना स्याना था। उसने पीछे बैठे साथी से कहा कि मुन्ना तमंचे के बल पर उठा लें। तभी मुन्ना ने कनपटी पर तमंचा लगाया और बाइक पर बैठा लिया।
दोनों युवती को लेकर नहर पटरी पर ले गए। वहां दोनों ने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की और गैंगरेप की कोशिश की। इसी बीच मौके की तरफ राहगीर आते दिखाई दिए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने में और एसएसपी के यहां तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अब्दुल सलाम पुत्र मैराजुद्दीन और मुन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
धतूरी मोड़ से अगवा छात्रा बरामद
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा को गांव का ही युवक अगवा कर ले गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा को धतूरी मोड़ के पास से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के ही एक हाईस्कूल में पढ़ती है। बुधवार सुबह वह अपने घर से स्कूल जाने लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने उसे बाइक से अगवा कर लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ प्रभाष कुमार ने बताया कि आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
रेप का लगाया आरोप
स्याना (ब्यूरो)। दो मामलों में पति सहित देवर, जेठ पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्याना के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी गढ़ क्षेत्र के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि सऊदी अरब में रहने वाले उसके जेठ ने विदेश जाने से पहले उसके साथ रेप किया और पति ने भी अप्राकृतिक यौन शोषण कर रहा है।
आबिद, जाहिद, शाहिद, जाकिर सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दूसरे मामले में कोर्ट के आदेश पर विधवा ने देवर मनोज पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका देवर शराब के नशे में मारपीट कर अप्राकृतिक यौन शोषण करता है।