फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर ओएचई लाइन उड़ाने की कोशिश, सपोर्टिंग तार टूटा

Wed, 13 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक बार फिर ओएचई लाइन उड़ाने का प्रयास किया गया। इसके चलते 60 मीटर स्टील का सपोर्टिंग तार टूटकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में ट्रेन को जंक्शन स्टेशन पर रोककर तार निकाला गया। तब कहीं जाकर ट्रेन रवाना हुई। तार काटने की घटना के दौरान हूटर बजने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने में चोरों का हाथ है या कोई और रेलवे अफसर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब तीन बजे सिकंदरपुर स्टेशन स्थित गेट नंबर 130 के पास किसी ने रेलवे की ओएचई लाइन काटने की कोशिश की।

इसके चलते ओएचई लाइन का का सपोर्टिंग तार टूट गया। स्टील का तार होने की वजह से साजिशकर्ता उसे मौके पर छोड़ कर भाग गए। वहीं, तार टूटने के दौरान हूटर बजने से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अधिकारी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन में टूटा हुआ सपोर्टिंग तार फंस गया। इसके कारण ट्रेन को पांच मिनट जंक्शन स्टेशन पर रोककर तार निकाला गया।

उसके बाद गाड़ी को रवाना किया गया। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों के भीतर ओएचई तार उड़ाने की यह दूसरी घटना है। घटना के पीछे चोरों का हाथ है या किसी और बड़ी साजिश की योजना है इसे लेकर अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे हैं।

किसी ने कॉपर की ओएचई लाइन को काटने कोशिश की थी। इसके पीछे चोरों का भी हाथ हो सकता है। एफआईआर दर्ज कराकर इसकी जांच कराई जाएगी। - संजय मीणा, इंजीनियर ओएचई विभाग

इस तरह की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों की टीम बनाकर मामले की जांच की जाएगी। इस तरह की घटनाओं से बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। - भरत राम, एसएस खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें