फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में युवतियों से छेड़छाड़, मारपीट-हंगामा

Tue, 10 Nov 2015 01:35 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर भी सफर सुरक्षित नहीं है। मनचले और चोर उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली से कानपुर जा रही टीएडी पैसेंजर में सोमवार को मनचलों ने युवतियों से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर युवतियों और उनके परिजनों से मारपीट की। इसको लेकर ट्रेन में हंगामा हो गया।

जब तक जीआरपी के जवान डब्बे में पहुंचते तब तक आरोपी भाग गए। वहीं, युवती के परिजनों ने भी किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।

सोमवार सुबह 11.20 बजे दिल्ली से कानपुर जा रही टीएडी पैसेंजर में एक व्यक्ति दिवाली की छुट्टियों में दो बेटियों और पत्नी के साथ अपने घर जलेसर रोड, अलीगढ़ जा रहा था।

पीड़ित के अनुसार, ट्रेन जब खुर्जा पहुंचने वाली थी तभी दो युवकों ने बेटियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटियों ने पिता से बताया तो उन्होंने युवकों का विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक दूसरे कोच में यात्रा कर रहे अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। इसी बीच विवाद बढ़ा तो मनचलों ने युवतियों और उनके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना से ट्रेन में हंगामा मच गया। जंक्शन स्टेशन पर रुकते ही सूचना पर जीआरपी के जवान पहुंच गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। सिर्फ पांच मिनट तक ट्रेन रुकने के कारण पीड़ित परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें