फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र न खुलने पर थाना घेरा

Tue, 10 Nov 2015 01:15 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में गन्ना क्रय केंद्र न खुल पाने से किसान परेशान हैं। खेत में गन्ने की फसल खड़ी होने से गेहूं और सरसों की बुवाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को गांव शेखपुर के किसानों का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग करते हुए सिंभावली थाने का घेराव किया।

बता दें कि सिंभावली शुगर मिल ने वर्ष 2015-16 के मौजूदा पेराई सत्र का शुभारंभ 28 अक्तूबर को ही कर दिया था। समिति के माध्यम से पर्चियां भेजे जाने पर किसान शुगर मिल के क्रय केंद्रों समेत मिल परिसर के कांटों पर गन्ने की तौल करा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर सिंभावली शुगर मिल ने अभी तक क्षेत्र के कई गांवों में क्रय केंद्र चालू नहीं कराए गए हैं। इसके चलते किसानों की गन्ने की फसल खेत में खड़ी है।

उनका कहना है कि इस वजह से गेहूं और सरसों की बुवाई प्रभावित हो रही है। गन्ने की फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शुगर मिल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। प्रदर्शन में किसान सतप्रकाश, जयप्रकाश, छोटू, अनील, जसवीर सिंह, अशोक, इंद्रजीत सिंह, जयभगवान, शोरण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें