फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या, शव कुएं में फेंका

Sun, 08 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगाजगतपुर में शनिवार रात जमीनी विवाद में अपनों ने ही धोखे से खेत पर बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में शव को कुएं में फेंक दिया। मृतक के पिता ने अपने तीन भतीजों और एक भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

बता दें कि गांव सेगाजगतपुर निवासी दलवीर चौधरी का बड़ा पुत्र टिंकू (24) शनिवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर गया था। परिजनों के अनुसार टिंकू ने अपनी मां को फोन करके मुझे बचाने की बात कही।
विज्ञापन


इतना सुनकर परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात करीब नौ बजे दलवीर ने बेटे की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी। टिंकू को तलाशता हुआ रात करीब 11 बजे दलवीर जब अपने खेतों पर पहुंचा तो वहां नलकूप के समीप खून पड़ा देखा।कुएं में देखा तो खून से लथपथ टिंकू की लाश पड़ी थी।

परिजनों ने अगौता पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर अगौता पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।

मृतक के पिता दलवीर ने अपने तीन भतीजों भतीजे पिंटू और धर्मेन्द्र पुत्र अतर सिंह, नरेश पुत्र बच्चू सिंह और चचेरे भाई बच्चू सिंह पुत्र सूबे सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गैंगरेप के बाद हत्या में नामजद है टिंकू
अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगाजगतपुर निवासी टिंकू पर भी गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज था। इंस्पेक्टर अगौता अवनीश कुमार ने बताया कि 2011 में एक लड़की को गैंगरेप करने बाद मार दिया था जिसमें मृतका के पिता ने टिंकू, पिता दलवीर सिंह और पत्नी उर्मिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तीनों ही आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे हुए थे।

चार बीघे जमीन का विवाद   बनी वजह
अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगाजगतपुर निवासी टिंकू की हत्या के पीछ चार बीघे जमीन का विवाद सामने आया है। मृतक टिंकू के पिता दलवीर सिंह, अतर सिंह, बच्चू सिंह चचेरे भाई हैं। दलवीर का आरोप है कि करीब 7-8 वर्ष पहले बच्चू सिंह और अतर सिंह ने दलवीर की करीब चार बीघा जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम करा ली थी।

करीब एक माह पहले बच्चू सिंह और अतर सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर दलवीर के घर में घुसकर मारपीट की थी। दलवीर ने उक्त मामले में चारों को नामजद करते अगौता थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


चार बीघा जमीन के विवाद में ही टिंकू की हत्या की गई है। इस मामले में नामजद चार लोग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - अवनीश कुमार इंस्पेक्टर अगौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें