फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिर लुटेरे दबोचे गए

Thu, 07 Jan 2016 11:50 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में ताबड़तोड़ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को बीबीनगर पुलिस ने अहमदानगर चौराहे से धर दबोचा है।
विज्ञापन


 आरोपियों से सिर्फ 12 हजार रुपये, तमंचा और वारदातों में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। लुटेरों में एक हत्यारोपी भी शामिल है। गैंग के पांच बदमाश अब भी फरार हैं।


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बीबीनगर पुलिस को 6 जनवरी की शाम तलाशी के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग अहमदानगर चौराहे पर आने वाले हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान आंसु उर्फ आसमोहम्मद पुत्र मामा सूखे, कामिल पुत्र रियाजुद्दीन निवासी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद और आमिर पुत्र इरफान निवासी परतापुर थाना बीबीनगर के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जबकि इनके साथी सलमान उर्फ टूटां पुत्र शेरा, मारुफ पुत्र इसरार निवासी गांव परतापुर, शमीम उर्फ कंजा पुत्र खलील निवासी गंगावली, भीम उर्फ इकराम पुत्र सद्दीक निवासी गुलावठी, रहीश निवासी राजपुर थाना सिंभावली जिला हापुड़ भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों के पास 12 हजार रुपये नगद, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी कामिल गाजियाबाद निवासी अंकित राठी के साथ मिलकर 7 अगस्त 2015 में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा पुल के पास चाय दुकानदार पुष्प पाल की हत्या कर दी थी।

पूछताछ के दौरान कामिल ने जुर्म का इकबाल कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें