नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय लोधान में दिनदहाड़े चोर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और कैश चुरा ले गए। खरीदारी करने गई महिला को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सराय लोधान आदर्श नगर निवासी वीरपाल सिंह पुत्र स्व. सन्नी मल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी घर से थोड़ी ही दूर पर दुकान है। मंगलवार शाम उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर बाजार खरीदारी के लिए गई थी। देर शाम जब लौटी तो ताला टूटा था और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।