सीएचसी आवासीय परिसर में मंगलवार दोपहर तीन स्वास्थ्यकर्मियों के घरों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात निकाल ले गए। जानकारी के अनुसार स्याना सीएचसी के तीन स्वास्थ्यकर्मियों के घरों के ताले तोड़कर चोर ने हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने एएनएम ऊषा त्यागी, एएनएम राममूर्ति व भारत सिंह के घर के ताले तोड़कर सोने के टॉप्स, अंगूठी, चांदी के सैट व मोबाइल घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान तीनों ड्यूटी पर थे।
न्यू शिवपुरी कॉलोनी में भट्टा मुनीम के बंद मकान से दिनदहाड़े चोर नगदी और ज्वेलरी निकाल ले गए। शाम को घर लौटने पर मकान मालिक को वारदात की जानकारी मिली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। न्यूशिवपुरी निवासी विनोद शर्मा भट्टे पर मुनीम का काम करते है।
सोमवार को परिवार गाजियाबाद में रिश्तेदारी में गया था। विनोद शर्मा भी घर पर ताला लगाकर अपने काम पर निकल गए। शाम को जब विनोद लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।