फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट

Sun, 20 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
denominations of 50 and 100 rupee
विज्ञापन
नगर स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और हाइवे स्थित रोहिंदा गांव के पास फेंककर भाग गए। पीड़ित युवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर के अहीरपाड़ा निवासी महेंद्र शुक्रवार शाम अलीगढ़ जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंजतार कर रहा था। इसी दौरान बुलेरो में सवार तीन लोग पहुंचे और महेंद्र से अलीगढ़ जाने के लिए पूछा। उनकी बातों में आकर महेंद्र बुलेरो में बैठ गया।

पीड़ित के मुताबिक कुछ आगे जाने पर बदमाशों ने उसे तमंचा दिखा कर आतंकित करना शुरू कर दिया। उन्होंने महेंद्र के पास रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गांव रोहिंदा के पास हाइवे पर फेंक गए। किसी तरह थाने पहुंच कर पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मारपीट कर लूटने का लगाया आरोप
युवक ने मारपीट कर लूटने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। ग्राम अकबरपुर झोझा थाना गुलावठी निवासी फिरोज ने बताया कि वह जोखाबाद स्थित सरकारी कालोनी में अपनी बहन के यहां आया था।

शुक्रवार को वह खरीदारी करने पिलखुवा जा रहा था। ग्राम गोपालपुर के बाहर तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 30 हजार रुपये लूट लिए। फिरोज ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें