फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के बाहर प्लॉट में बंधे पशुओं को लेने गई किशोरी को दूसरे समुदाय के पांच युवकों ने दबोच लिया। आरोपियों ने किशोरी से गैंगरेप की कोशिश की। शोर मचाने पर दौड़े मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसके चार साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात उसकी 15 वर्षीय बहन घर के पास बने प्लॉट में बंधे पशुओं को लेने गई थी। तभी मोहल्ले के दूसरे समुदाय के फरमान, आमिर, आरिफ और दो लड़के अज्ञात आ धमके। आरोपियों ने किशोरी के मुंह पर कपड़ा डालकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी उसे उठाकर ले जाने लगे। किशोरी ने जब शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। लोगों ने पीछा करके फरमान को पकड़ लिया। जबकि चार युवक भाग गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

नाबालिग से रेप की कोशिश

थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर गांव के ही युवक ने किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि  21 सितंबर को रिंकू उर्फ रविंद्र पुत्र ओमवीर घर में घुस आया। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


घर में घुसकर किशोरी से रेप

अकेली देख गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वारदात 21 सितंबर की रात 8 बजे हुई जब किशोरी घर में अकेली थी। तभी गांव निवासी मुकीम पुत्र भूरा खां दीवार कूदकर घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। एसओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें