नूरपुर में गांव सुजातपुर टीकर में बृहस्पतिवार को हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह-छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों के होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव सुजातपुर टीकर में बस में किराये के विवाद को लेकर जयपाल सैनी और पूर्व प्रधान मंगू खा के बीच विवाद हो गया था और गांव में तनाव फैल गया था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया था। इस मामले में एक पक्ष के मंगू सिंह ने जयपाल, हरिओम, टिंकू, राहुल, रोहताश, राजपाल व महावीर एवं दूसरे पक्ष की संतरेश पत्नी जयपाल ने मंगू खां, सलमान, काले खां, फरमान, फिरासत व महताब के विरुद्घ पथराव और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।