फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नामजद और 50 अज्ञात पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Wed, 11 May 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शव रखकर हाईवे पर जाम लगाने के आरोप में पहासू थाना पुलिस ने 15 को नामजद कर 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अवैध संबंधों और बेटी को बेचने का विरोध करने पर 21 अप्रैल को काजीखेल निवासी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सत्यप्रकाश को बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसके चलते उपचार के दौरान 23 अप्रैल की रात पति सत्यप्रकाश की मौत हो गई थी।

24 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शव रखकर रोड पर जाम लगा दिया था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस के वाहनों पर पथराव भी किया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 15 नामजद समेत 50 अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें