क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव मोईन में पुलिस ने एक व्यक्ति को 34 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक देहरा थाना के पुलिस कर्मचारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मोईन गांव में रमेश शर्मा से 34 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने इसके साथ-साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि देहरा थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने की है।