फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की तेजाब फेंकने की कोशिश

Sat, 29 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
तेजाब फेंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली निवासी महिला पर उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब डालने की कोशिश की। पीड़िता ने एसपी सिटी को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

शांतिनगर भूड़ निवासी रहीश चौहान ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 27 जून 2010 को शमीम आलम पुत्र तौसिफ निवासी गांव सिखेड़ा थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के साथ हुआ था। निकाह में पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन


निकाह के एक माह बाद ही ससुराल वालों ने सफारी कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। ससुराली कई दिनों तक भूखा रखते और मारपीट करते रहे। 19 जुलाई की सुबह मारपीट करते हुए पति ने जान से मारने की नीयत से तेजाब डालने की कोशिश की। लेकिन तेजाब से भरी शीशी जमीन पर गिर गई।

इसके बाद सास खुर्शीदा, ससुर तौसिफ अहमद, ननद आयशा, राबिया व पति शमीम आलम व ससुरालीजन सलीम, रूबी, खलील, रुकसाना, वकील, मौना ने बुरी तरह पीटा। ससुराली मारपीट कर मायके में छोड़ गए।

एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बेटी पर अत्याचार, सदमे में पिता की मौत
 अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता पर कई जुल्म ढहाए। इस सदमे में विवाहिता के पिता की भी मौत हो गई। पीड़िता ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राधा नगर द्वितीय निवासी पीड़िता की शादी 25 जुलाई 2015 को संजय पुत्र प्रकाश चंद निवासी देवीपुरा प्रथम से हुई थी।
विज्ञापन


ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करते थे। आरोप है कि उसके देवर सोनू ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पति ने उसका विरोध खत्म करने के लिए उसके साथ कुकर्म किया। शिकायत करने पर ससुरालीजन उसे मारपीट कर मायके छोड़ गए। महिला का कहना है कि उसके पिता को इसी बात से ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें