फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जे को लेकर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
प्लाट पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव धनपुरा में बीती रात कुछ लोगों ने दीवार और गेट तोड़कर एक प्लॉट पर कब्जा करने को कोशिश की। विरोध पर आरोपियों ने फायरिंग की जिसमें एक युवक बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईंट व गेट लादकर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के जारचा कोतवाली  गांव सैथली निवासी श्यामवीर भाटी पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि उसका औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद स्थित गांव धनपुरा में प्लॉट है। प्लॉट की चाहरदीवारी कराकर गेट लगवाया गया है। सोमवार की रात धनपुरा गांव के एक ही परिवार के कुछ लोगों ने जबरन उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया।

दीवार तोड़कर गेट उखाड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे उसके भतीजे अनुज ने विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उसने भागकर जान बचाई। पीड़ित की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट व गेट लादकर जा रहे दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने धनपुरा निवासी मगन पुत्र प्यारेलाल, सर्वेश पुत्र मगन, व सचिन व विपिन पुत्रगण सर्वेश को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि नामजद सचिन व सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें