फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने की थी बेटे की गला काटकर हत्या

Tue, 28 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
स्याना में पुत्र की हत्या में शामिल पिता व उसका साथी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व करौंठी गांव में गला रेतकर की गई अधेड़ की हत्या उसके ही पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया । साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, दरांती और कंबल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


21 फरवरी को ग्राम करौंठ निवासी भोपिंद्र का गला कटा शव उसके घेर के बराबर में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। कोतवाल आरके शर्मा का कहना है कि भोपिंद्र शराब का आदी था और अपने रिटायर्ड फौजी पिता जयपाल सिंहे से आएदिन रुपयों की मांग करता था।  परेशान होकर जयपाल ने अपने साथी मोमराज निवासी खानपुर के साथ मिलकर हत्या का निश्चय किया।

बताया गया कि जब भोपिंद्र रात को अपने घेर पर आकर चारपाई पर बैठा था, तभी पीछे से उसके पिता जयपाल ने फावड़े से सिर पर वार कर दिया। भोपिंद्र की बहोशी पर उसे कमरे में घसीट कर दरांती से गला रेत दिया और बाद में शव को पास के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें