फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक को परिवार समेत जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 19 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
घटना के बाद जली बाइक - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दबंगों ने एक होटल संचालक को परिवार समेत जिंदा फूंकने की कोशिश की। दबंगों ने उसके घर के चारों तरफ पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिरा तो घुटन से परिवार जागा। चीख-पुकार पर पड़ोसियों ने जैसे-तैसे परिवार के 15 लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर के लाल कुआं क्षेत्र के मोहल्ला फर्राशान निवासी होटल संचालक फजले आलम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी कि उसका भाई फरमान और जीशान होटल बंद करके रात करीब 10.30 बजे घर लौट रहे थे।

इसी दौरान घर के पास घात लगाए बैठे तौसीफ, रिहान और हादया पुत्रगण इदरीश, अरशद पुत्र सगीर ने दोनों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मोहल्लेवालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि रात करीब 2.15 पर आरोपियों ने उनके घर के चारों तरफ पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


जरा सी देर में ही आग की लपटों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। आग की लपट और घुटन से परिवार जागा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी जाग गए। परिजनों ने पड़ोसी की मदद से किसी तरह घर का दरवाजा खोला और सभी परिजन बाहर निकाले गए।

आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलने के अलावा घर के बाहर खड़ी करीब आधा दर्जन बाइक जल गईं। हादसे में पीड़ित के भाई फरमान और जीशान भी घायल हो गए हैं।

कोतवाल राजवर्धन गौड़ के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस  आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है।

दम घुटने से बच्चा रोया तो जागा परिवार
आग लगने से हुए घुंए से दम घुटने के कारण बच्चों ने रोना शुरू कर दिया, जिसके कारण बड़े लोगों की आंख खुल गई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने तत्काल सभी लोगों को सकुशल घर से बाहर निकाल लिया। यदि थोड़ा सा और समय लग जाता तो हादसा बड़ा हो सकता था।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें