गिरफ्तार किए गए कच्ची शराब के कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
जिलेभर में चले अभियान में विभिन्न मामलों में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के पर्यवेक्षण में मंगलवार रात सभी कोतवाली व थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसमें 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 556 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अभियान में 13 वांछित व 8 वारंटी समेत कु ल 77 लोगों गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।