फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के बीच कनेक्शन साबित करना बड़ी चुनौती

Sun, 11 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद हाईवे पर हैवानियत  प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई टीम ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों की पुष्टि शुरू कर दी है। सीबीआई टीम तेजी से अपने खुलासे की ओर बढ़ रही है। टीम को पीड़ित परिवार के बयान और जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के दौरान काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


हालांकि जेल में बंद सभी आरोपियों के बीच कनेक्शन को जोड़ना सीबीआई टीम के लिए भी आसान नहीं होगा। 29 जुलाई की रात नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे दो परिवारों को बदमाशों ने कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर बंधक बना लिया था। हथियारों के बल पर बदमाशों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने एक अगस्त को सुतारी निवासी रईस, धहपा निवासी शाबेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  इसके बाद नौ अगस्त को तत्कालीन आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय ने नोएडा में प्रेस वार्ता कर कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने मामले की जांच सीबीआई टीम को सौंप दी थी। 19 अगस्त से मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जिसमें सीबीआई टीम ने कुछ माल भी बरामद किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन पहले जांच में रोक लगा दी थी।

अभी दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जांच से रोक हटा ली। सुुप्रीम कोर्ट से जांच की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को सीबीआई टीम ने बुलंदशहर में डेरा डाल लिया। सीबीआई टीम सबूतों की पुष्टि करने में जुटी है। टीम ने केस से जुड़े पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई टीम अपने खुलासे की ओर तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें