मंसूरपुर के गांव की आठ साल दिव्यांग बच्ची के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और गांव में तनाव व्याप्त हो गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव में युवक आठ साल की दिव्यांग बच्ची को बहका फुसला कर ईख के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बच्ची के पिता की ओर से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ हरिराम यादव ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। गांव में तनातनी को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।