फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्चे की गला काटकर हत्या, कुकर्म की आशंका

Wed, 12 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण के बाद गला काटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। देर शाम शव एक ग्रामीण के घर के पीछे लहूलुहान हालत में मिला। बच्चे के चेहरे पर चोट के भी निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला कुकर्म के बाद हत्या का लग रहा है। गांव निवासी एक व्यक्ति का दस वर्षीय पुत्र बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से गांव के ही दुकान पर कटर और पेंसिल लेने गया था, तभी से वह गायब था।

परिजनों ने उसे गांव में काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देकर पता लगाने की गुहार लगाई। शाम करीब 7.30 बजे एक ग्रामीण ने देखा कि गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के पीछे बच्चे का शव पड़ा था। उसकी दरांती से गर्दन काटी गई थी।
विज्ञापन


उसके चेहरे पर चोट के भी निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बच्चे का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बलवीर शराब के नशे में था। सूचना पर सीओ स्याना भी मौके पर पहुंचे।

मासूम की हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी बलवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह नशे में है, उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें