मां के साथ खेत पर गई किशोरी को गांव के ही युवक ने फसल में खींचकर रेप करने की कोशिश की। चीख सुनकर जब मां मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने 12 वर्षीय बेटी को लेकर खेत पर गई थी। दोनों अलग-अलग खेत में काम कर रही थी। तभी गांव निवासी कौशल आ धमका और किशोरी का मुंह भींचकर उसे खेत में खींच ले गया। इसके बाद आरोपी किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा।
इसी बीच किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर चीखने लगी। शोर सुनकर पहुंची मां को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कराया है। डिप्टी गंज चौकी प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाजार से घर लौट रही महिला से छेड़छाड़
बुलंदशहर। बाजार से लौट रही महिला के साथ मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने साथी के साथ मिलकर महिला की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एक माह बाद दो लोगों को नामजद कराकर पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि बताया कि 7 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह बाजार से घरेलू सामान लेकर लौट रही थी। तभी पड़ोसी शिरोमणि उर्फ सोना ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौंच करने लगा।
थोड़ी देर बाद आरोपी अपने साथी बबलू और तीन अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आया और मारपीट कर गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शिरोमणि उर्फ सोना और बबलू समेत पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।