फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी ले रहे युवकों को जायरीन ने जमकर पीटा, एक ट्रॉमा रेफर

Thu, 12 May 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमले में घायल मुसीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच। गाजी की दरगाह में नौचंदी मेले में सेल्फी ले रहे दो युवकों को कुछ जायरीन की गलतफहमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। दूसरे पक्ष ने खुद की फोटो खींचे जाने के शक में युवकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई। युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 

सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर गुरुवार को नौचंदी का मेला लगता है। इस मेले में शिरकत करने नानपारा निवासी अज्जू खां पुत्र मो. उमर और रुपईडीहा के मधुबन निवासी मुसीर खां पुत्र रमजान खां परिवार के साथ आए थे।
विज्ञापन


दरगाह से कुछ दूरी पर बाग में डेरा लगाकर परिवार के सदस्य प्रसाद बना रहे थे। इसी दौरान मुसीर और अज्जू साथ में आए बच्चों के साथ सेल्फी लेने लगे। डेरे के पास में ही दूसरे जायरीन खड़े थे। उन सभी ने समझा कि मोबाइल के बैक कैमरा से उनकी फोटो खींची जा रही है। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। 

दूसरे पक्ष के लोगों ने मुसीर और अज्जू पर लाठियों से हमला कर दिया। चीख सुनकर जब तक उनके परिवारीजन और आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावरों ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मुसीर की हालत नाजुक देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। 
घायल अज्जू की तहरीर पर दरगाह के प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जांच के बाद केस दर्जकर कार्रवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें