फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खींची जा रही लाइन के तारों में फंसकर गिरा किशोर, मौत

Sat, 18 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत में खेल रहा किशोर खींची जा रही विद्युत लाइन के तारों में लिपटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रानगढ़ निवासी धर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार को वह खेतों पर कार्य कर रहा था। उसका पोता केशव (12) पुत्र हरिओम खेतों में खेल रहा था।

धर्मवीर ने बताया कि उनके खेतों से विद्युत लाइन खींचने का काम किया जा रहा है। केशव ने खेत में पड़े विद्युत तारों का एक सिरा अपने हाथ में पकड़ लिया। बताया कि दूसरी ओर से जब विद्युत तार खींचे गए तो केशव भी तारों के साथ ऊपर उठता चला गया। केशव के अगूंठे और हथेली तारों में दबने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारों के हलने पर केशव ऊंचाई से नीचे गिरा और उसके जख्मी शरीर से खून बहता रहा। थोड़ी दूरी पर काम करने के कारण विद्युत कर्मियों को देर से घटना की जानकारी हुई।  साथ खेल रहे बच्चों ने गांव में जाकर जानकारी दी। जानकारी पर परिजनों के साथ  काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने केशव को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मवीर ने बताया कि चिकित्सकों ने केशव की मौत अधिक खून बह जाने के कारण होना बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें