क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी के साथ तमंचे के बल पर रेप किया। जब घर वालों को युवती ने आपबीती बताई तो उसके भाई को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
दहशत के कारण करीब दो सप्ताह बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि जब पीड़ित परिजन शिकायत लेकर पहुंचे तो गुस्साए आरोपी ने पीड़िता के घर में घुस कर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
गांव निवासी किशोरी के घर आरोपी का आना-जाना था। 26 मार्च को आरोपी ने किशोरी के पिता से मुख्यमंत्री योजना के तहत उसे लैपटॉप दिलवाने की बात कही। इसी के बहाने वह किशोरी को अपने साथ लेकर बुलंदशहर गया।
जहां वकील के पास जाकर कुछ कागजात पर आरोपी ने किशोरी से साइन करवाए। इसके बाद शाम को गांव लौटने पर आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया। फिर कमरे में तमंचे के बलपर उसके साथ रेप किया।
किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आकर पीड़िता ने कुछ नहीं बताया। 11 मार्च को पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में जानकारी दी। बहन ने मां-बाप को बताया।
इस संबंध में पीड़िता के पिता ने आरोपी से पूछताछ कर लिया। इससे गुस्साए आरोपी ने 12 मार्च को किशोरी के घर पहुंचा और उसे तथा उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग की। इस संबंध में किशोरी ने थाने में तहरीर दी है।