फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से क्षुब्ध किशोर ने खुद को लगाई आग, मौत

Thu, 19 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आत्म हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला सद्दीकनगर में किशोर ने डांट और थप्पड़ से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया । वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन



नगर  के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी किशोर यहां एक मोटर मैकेनिक के यहां काम करता था। बताया गया कि पांच दिन पूर्व किसी बात पर मैकेनिक ने किशोर को डांटा और एक तमाचा भी मारा था। इस मामले की बाबत किशोर ने अपने परिजनों को बताया, लेकिन परिजनों ने भी उसे समझाया। इससे नाराज किशोर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली।


शोर-शराबा होने पर परिजनों ने उसे कमरे से बाहर निकाला, लेकिन किशोर तब तक काफी झुलस चुका था। परिजन गंभीर हालत में किशोर को निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मंगलवार को किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें