फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो ने दो रोडवेज चालकों को कुचला, मौत

Thu, 19 May 2016 12:44 AM IST
maharajganj 
विज्ञापन
हैरतअंगेज़ हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन
नौतनवा थ्‍ााना क्ष्‍ाेत्र के  मुड़िला के पास बुधवार रात सोनौली की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रोडवेज बस के दो चालकों को कुचल दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में स्कॉपियो सवार पांच युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब आठ बजे सोनौली डिपो की बस का चालक मनोज कुमार निवासी फतेहपुर और सहायक चालक कौशल कुमार सिंह निवासी बखिरा थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर दिल्ली से सवारी लेकर सोनौली लौट रहे थे। अभी वे नौतनवा थाना क्षेत्र के मुड़िला में पहुंचे थे। तभी एक साइकिल सवार अचानक सड़क पार करने लगे। चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। गुस्से में चालक ने बस रोक ली और साइकिल सवार को समझाने लगे। इसके बाद साइकिल सवार चल दिया। तभी सोनौली की तरफ से तेज गति में आ रही स्कॉपियो ने दोनों चालकों को कुचल दिया। कुछ दूर पर जाकर चार पहिया भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं कौशल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की जेब में मिले आईकार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त चालक के रूप में हुई।  हादसे में चार पहिया में बैठे गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी श्यामनंद, सोनू, सत्यम, इस्माइल अली और दिलीप घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चार पहिया सवार कारोबार के सिलसिले में भैरहवां से लौट रहे थे।एसओ रामायण यादव ने कहा कि दुर्घटना में दोनों रोडवेज चालकों की मौत हो गई है। चार पहिया के चालक को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें