फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने खेत में चारा काटने गई किशोरी से गैंगरेप किया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक गांव निवासी किशोरी 29 दिसंबर को अपने खेत में चारा काटने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।

विरोध करने पर युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट की और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। डर के मारे पीड़िता ने उस दिन परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन


दूसरे दिन पीड़िता ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष और रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। दोनों आरापियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें