फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में लगी आग, वेल्डर की मौत

Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , नरौरा
विज्ञापन
सोमवार को घटनास्थल पर आग से जले हुए टैंकर को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनदयाल चौराहे पर शीरे के टैंकर में वेल्डिंग करने के दौरान टैंकर में लगी आग में झुलसकर वेल्डर की मौत हो गई। इसके चलते एनएच-91 पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना रविवार की है। नई बस्ती बिजाऊ निवासी मनोज कुमार दीनदयाल चौराहे के पास आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर वेल्डिंग का दुकान चलते थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात शीरे के टैंकर में मनोज वेल्डिंग कर रहे थे। तभी टैंकर का टैंक फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। वेल्डर मनोज आग की चपेट में आ गया, जबकि टैंकर चालक व परिचालक बचकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर के फटने की आशंका के चलते दमकल को सूचना देकर हाईवे पर दोनो यातायात को रोक दिया।

मौके पर पहुंचे दमकलों कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने टैंकर के नीचे से मनोज (30) पुत्र सुखराम के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। एसओ एचंएन सिंह ने बताया कि मनोज के भाई  मुनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल टैंकर के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें