फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो लेने पर युवती ने मनचले को धुना

Mon, 19 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कस्बा स्थित सीएचसी के सामने मनचले के फोटो खींचने पर युवती भड़क गई। युवती ने मनचले की चप्पलों से जमकर धुनाई की। मामला बढ़ता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच मौका देखकर मनचला भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव निवासी युवती सोमवार दोपहर अपनी मां के साथ बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थी। रास्ते में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दुकान पर समोसा लेने पहुंची। इसी दौरान युवती का पीछा कर रहे एक युवक ने मोबाइल निकालकर उसका फोटो खींच लिया। यह देखकर युवती भड़क गई।

युवती ने चप्पलों से मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर मनचला वहां से भाग गया। पहुंची पुलिस ने युवक के भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की। महिला की चीख सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि रविवार देर रात महिला को घर में अकेला देख आरोपी युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

छात्रा को ले जाने  वाला गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सप्ताह पूर्व छात्रा को फुसलाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी एक सप्ताह पूर्व छात्रा को गांव छोड़ गया था। पांच दिसंबर की सुबह खेत से गायब हुई छात्रा के पिता ने गांव के तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के दबाव के चलते आरोपी गुलशन छात्रा को एक सप्ताह बाद गांव छोड़ गया था। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए हैं।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की। महिला की चीख सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था।

आरोप है कि रविवार देर रात महिला को घर में अकेला देख आरोपी युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


छेड़छाड़ के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
 गांव से विद्यालय जा रही छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। कस्बा क्षेत्र के एक गांव की छात्रा तीन दिन पूर्व गांव से विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि स्याना निवासी आमिर ने रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता की। मामले की सूचना छात्रा ने स्कूल प्रबंधन और माता-पिता को दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी को नामजद रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें