फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी पर फूटा गुस्सा

Tue, 17 May 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
मंगलवार को जहांगीराबाद में आरोपी फाइनेंस कंपनी संचालक के बंद मकान में तोड़फोड़ के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेढ़ दशक से क्षेत्र के लोगों के धन और गहने पर एक फीसदी का ब्जाय देने का काम करने वाला फाइनेंस कंपनी संचालक भाग गया। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को कंपनी कार्यालय व आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। सबसे बड़ी बात यह है जब तक पुलिस पहुंची लोग मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी लगभग दो सौ लोगों से करीब 20 करोड़ की नगदी व गहने लेकर गायब है। जानकारी के अनुसार नगर में 15-20 वर्षों से एक युवक कुरैशियान मोहल्ला में फाइनेंस कंपनी का संचालन कर रहा था। इस दौरान आरोपी कंपनी में निवेशकों का करीब 20 करोड़ से ज्यादा नगदी और सोना जमा करा चुका था।

सोमवार सुबह जब कुछ लोग अपने पैसे लेने पहुंचे तो देखा कि कंपनी कार्यालय पर ताला लटका है। देखते ही देखते कंपनी संचालक के गायब होने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग कंपनी पर पहुंच गए। निवेशकों ने कंपनी संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहंी मिली।
विज्ञापन


 पसीने की कमाई डूबता देख मंगलवार को काफी तादाद में लोग कार्यालय के बाहर जमा हो गए। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ रोगनग्रान मोहल्ला स्थित फाइनेंस कंपनी के संचालक के घर पर पहुंची, जहां ताला लटका देख गुस्साए निवेशकों ने मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया।

लोगों ने मकान में लगे जाल, दीवार व खिड़की तोड़ डाला। ज्ञात हो कि संचालक से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ       आ रहा है। कोतवाल प्रभात कुमार वर्मा का कहना है कि उन्हें भी इस तरह की जानकारियां मिल रही है लेकिन निवेशकों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें