फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सल गैंग पर हैवानियत और हत्या का शक

Fri, 26 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
एक्सल गैंग पर हैवानियत और हत्या का शक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर हुई चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और विरोध करने पर स्क्रैप व्यापारी की हत्या के बाद एक बार फिर शक की सुई वेस्ट यूपी के कुख्यात एक्सल गैंग पर घूम रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सल गिरोह से सावधान रहने की चेतावनी व जेवर पुलिस के गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के दावे के बाद सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे को हैरत में डाल दिया है। पुलिस की विशेष टीमों के साथ एसटीएफ टीम भी वारदात की पड़ताल में जुट गई है।  
विज्ञापन

   
जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट व विरोध पर परिवार के व्यक्ति की हत्या के बाद पुलिस की विशेष टीमें पड़ताल में जुट गई हैं, जिस तरह से बदमाशों ने वारदात की है।

इससे वेस्ट यूपी के कुख्यात एक्सल गैंग पर शक की सुई आ टिकी है। बदमाशों ने जेवर के परिवार की कार के आगे कोई लोहे की वस्तु फेंकी। टायर में पंचर हो गया।

अंदेशा है कि बदमाशों ने एक्सल फेंककर कार को रोका था। बदमाश दिन छिपने के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठ गए थे। ये भी पता चला है कि बदमाशों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे बैठकर शराब पी और देर तक घात लगाए बैठे रहे।

पुलिस टीमों के मौका मुआयने के बाद एसटीएफ टीम ने सड़क किनारे झाड़ियों के आसपास पड़ताल की। यहां देसी शराब की खाली बोतल, गिलास आदि पड़े दिखाई भी दिए हैं। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह बदमाशों के हैं या पहले से पड़े हुए थे।

पैसे ले लो पर औरतों की इज्जत को बख्श दो

हमारे सारे पैसे ले लो पर औरतों की इज्जत को बख्श दो, हम घर से भी पैसे लाकर दे देंगे। चाहे तो तुम लोग हमारे साथ अपने आदमी को भेज दो। पुलिस को इस बारे में जानकारी तक नहीं देंगे।

पर हमारी महिलाओं के साथ ऐसा अन्याय मत करो। हमारा गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा। परिवार को बचाने की मृतक स्क्रैप कारोबारी की गुहार बदमाशों की गोलियों के बीच दब गई।

इतना सुनने के बाद भी जब बदमाश नहीं माने तो यहां मौजूद सबसे बुजुर्ग महिला को बदमाशों के पैरों में गिरना पड़ा। लेकिन हैवानों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।
जिला अस्पताल में आई पीड़ित परिवार की महिला  रिश्तेदार ने बताया कि पुलिस भी समय पर नहीं आई।

जिस वजह से बदमाशों का तांडव देर तक चलता रहा। सबसे पीड़ित बुजुर्ग महिला का कुछ दिनों पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन भी हुआ था। महिला ने बदमाशों को ये बात बताई भी लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं हुए। वो महिला दर्द के मारे तड़पती रही।

बदमाश एक-एक महिला को लेकर झाड़ियों में चले गए और गैंगरेप किया। चारों महिलाओं को सदमा लगा है। कोई महिला बात करने की स्थिति तक में नहीं हैं। वहीं जिन महिलाओं का मेडिकल हो रहा था वो डॉक्टरों को आपबीती सुना रही थीं। ये महिलाएं अंदर जोर-जोर से रो रही थीं। इन्हें देखकर आसपास की भर्ती महिलाएं भी रोने लगीं।

10 दिन में आएगी मेडिकल रिपोर्ट

जिला अस्पताल की कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने चारों महिलाओं का मेडिकल किया हैै। इन सभी की ओरल और वेजाइना की स्लाइड बनाई गई हैं।

डीएनए जांच के लिए महिलाओं के ब्लड सैंपल और नाखूनों के सैंपल भी लिए गए हैं। पीड़ित महिलाओं के कपड़े सील करके पुलिस को दे दिए गए हैं। इनकोे लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से हैदराबाद स्थित फोरेंसिक साइंस लैब जाएंगे, जहां पर डीएनए टेस्ट होगा।
विज्ञापन


वहां से रिपोर्ट आने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लग जाएगा। इन पीड़ित चार महिलाओं में दो महिलाओं के हाथ पर बांधने के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट में इनको लिख दिया गया है। इसमें से कुछ महिला नहाकर मेडिकल कराने के लिए आई थी। इसलिए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें