सुरजावली के साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर चार बोरों में 15 किलो गेहूं की घटतौली पकड़ी गई है। एसडीएम ने जांच में यह खुलासा किया है। सोमवार को इस प्रकरण को लेकर एआर कॉपरेटिव एडीएम वित्त से मिले। एडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई का आदेश दे दिया है।
सुरजावली में साधन सहकारी समिति का क्रय केंद्र है। 15 अप्रैल को यहा पर गेहूं की घटतौली पकड़ी गई थी। घटतौली के खिलाफ किसानों ने हंगामा भी किया था। मामला डीएम के संज्ञान में आया। डीएम ने संबंधित एसडीएम से जांच कराई। जांच में सामने आया है कि केंद्र प्रभारी जानबूझकर घटतौली कर किसानों को चपत लगा रहा था।
एसडीएम की रिपोर्ट के क्रम में एआर कॉपरेटिव अशोक यादव सोमवार को एडीएम वित्त आरके सिंह से मिले। एडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। साथ ही एक और कॉपरेटिव ने केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति कर दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आरके सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। निलंबन की कार्रवाई भी प्रोसेस में है।