हाईवे की हैवानियत के बाद अभिभावक से लेकर कॉलेज प्रबंधक और सामाजिक संगठन सतर्क हो गए हैं। जिले के स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
स्कूल-कॉलेज बकायदा इसके लिए ट्रेनर रखेंगे। नगर के आजाद पब्लिक स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मौमिना, आर्य इंटर कॉलेज, एसबीएमटी आदि स्कूल कॉलेजों में जल्द ही इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
बोले प्रिंसिपल
हमारे कॉलेज में अब छात्राओं को मार्शल आर्ट और कराटे सिखाए जाएंगे। - डॉ. अनिता भारद्वाज, प्रधानाचार्य, आर्य कन्या इंटर कॉलेज
स्कूल में सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, तकि बुरे वक्त में वह अपना बचाव कर सकें। - डॉ. शोभा गर्ग, प्रेसिडेंट, एसबीएमटी
जल्द ही स्कूल में बकायदा छात्राओं को मार्शल आर्ट और जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। - शारिक आजाद, प्रेसिडेंट, आजाद पब्लिक स्कूल
हमारी कोशिश रहेगी कि प्रत्येक कॉलेज और स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जाए। - डॉ. ओपी सिंह, प्रोफेसर, एनआरसी कॉलेज