फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूटे नगदी, जेवर

Wed, 03 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
खेत में फेंका मिला बक्सा और अटैची। - फोटो : मऊ
विज्ञापन
मऊ कुबेरपुर गांव में मंगलवार की हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव में मंगलवार की रात असलहे से लैस बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर उसका घर खंगाल ले गए। घर में रखा दस हजार नगदी एवं दस थान सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र रामदेव यादव का मकान गांव के बाहर खुटहा पुरवे में हैं। यहां पर उसका अकेला ही मकान है। मंगलवार की रात चोर आए और दरवाजा खटखटाकर परिवार के सदस्यों को जगाया।
विज्ञापन


दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। घर की महिलाएं और पुरुषों को बाहर ही एक स्थान पर बैठाकर एक बदमाश उन्हें बंधक बनाए रखा। दो बदमाश घर के अंदर घुसे और अटैची, बाक्स आदि तोड़कर उसमें रखा दस हजार नगद, सात थान सोने एवं तीन थान चांदी का सामान उठा ले गए। जाते समय बदमाशों ने शोर मचाने पर फिर से आकर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के जाने के बाद इंद्रजीत यादव ग्राम प्रधान के यहां पहुंचे और पूरी कहानी बताई। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की खोजबीन में लगी हुई है। पुलिस मामले में भूमि संबंधित विवाद को भी खंगाल रही है। लूट को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें