थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह तीन युवकों ने तमंचे के बल पर कॉलेज जा रही बीए की छात्रा का अपहरण कर जंगल में गैंग रेप किया।
युवती की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो मौका पाकर भाग निकले। छात्रा के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी जहांगीराबाद स्थित डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। सोमवार सुबह वह घर से कॉलेज जा रही थी।
खनौदा-पौटा मार्ग पर बाइक सवार अकरम पुत्र सखावत, इमरान पुत्र यूसुफ निवासी अहार ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और एक धर्मस्थल के निकट जंगल में ले गए।
यहां मेहताब पुत्र सगीर पहले से मौजूद था। फिर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया। छात्रा का शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण आ धमके और तीनों आरोपियों को दबोचकर जमकर धुनाई की।
इसी दौरान दो आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग गए, जबकि अकरम पुत्र सखावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अहार निवासी अकरम, इमरान और मेहताब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एक आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तीनों आरोपी मजदूर हैं।
आरपी सिंह-सीओ, अनूपशहर
जुलाई 2015 में अहार थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया और नरसेना थाना क्षेत्र में नहर किनारे फेंका। सभी आरोपी जेल में हैं।
जनवरी 2014 में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से रेप के बाद हत्या कर दी। शव को जमीन में दबा दिया था।
अगस्त 2014 में खुर्जा क्षेत्र में किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने विरोध करने पर उसे घायल भी कर दिया।