कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में सीट पर बैठने को लेकर तीन छात्रों ने स्टूल से एक अन्य छात्र का सिर फोड़ दिया। फिर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौच की।
गंभीर हालत में छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में पहासू थाना क्षेत्र के सोही निवासी छात्र प्रवीण का सीट पर बैठने के लिए तीन छात्रों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
इस दौरान एक छात्र ने स्टूल से वार कर प्रवीण का सिर फोड़ दिया। शिक्षक और अन्य सहपाठियों ने घायल छात्र को पहासू सीएचसी में भर्ती कराया।
सूचना पर घायल छात्र के परिजन भी पहुंच गए। मामले को संज्ञान में आने के बाद पिता नेम सिंह ने गांधी चौक निवासी शाहरुख, सलमान और आजाद रोड निवासी दिलखुश के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट, गाली गलौच आदि के तहत मामला दर्ज कराया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।