फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, एक धरा

Tue, 09 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता पिता के साथ स्कूल जा रहे छात्र को घात लगाए दो बाइक सवार चार लोगों ने सोववार सुबह अपहरण कर लिया। शोर मचा कर अधिवक्ता ने ग्रामीणों के साथ पीछा कर बुलंदशहर बस स्टैंड पर आरोपियों से बच्चे को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिवक्ता का पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोपी अधिवक्ता के ससुराल के रहने वाले हैं।

खिड़की मोहल्ला निवासी अधिवक्ता शशांक गौड़ ने पुलिस को बताया है कि वह रोज की तरह सोमवार सुबह अपने छह वर्षीय पुत्र दर्श को स्कूटर से डिसेंट पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

दर्श कक्षा एक का छात्र है। जैसे ही वह खुशहालगढ़ रोड पर पहुंचे। घात लगाए चार लोगों ने अचानक घेर लिया और दर्श को उनसे छीन लिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने शशांक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी दर्श को बाइक पर लेकर भागने लगे। तभी शशांक ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

आसपास के लोग दौड़े और शशांक के साथ आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब दस मिनट की भाग दौड़ के बाद शशांक ने पीछाकर बुलंदशहर बस स्टैंड के पास आरोपियों की बाइक रोक ली और किसी तरह दर्श को आरोपियों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने एक एक आरोपी को दबोच कर धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर थाने लाई।

आरोपी की पहचान देवू निवासी गांव चित्सौन थाना सलेमपुर के रूप में की गई है। आरोपी देवू ने पुलिस को बताया कि वह दर्श के मामा का दोस्त है। शशांक गौड़ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें