फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास दुकान से चोरी

Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
भूड़ पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने दर्जी की दुकान का ताला तोड़कर आधा दर्जन सिलाई मशीनों समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली देहात की भूड़ चौकी क्षेत्र के गांव काजिमपुर देवली निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र न्याज मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह भूड़ चौकी के पास ही दर्जी की दुकान करता है।  रविवार को जब वह दुकान पर गया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और शटर उठा हुआ था।
विज्ञापन


चोरों ने छह कपड़ा सिलने वाली मशीनें, ग्राहकों द्वारा दिए गए कपड़े, एक सिलेंडर, प्रेस और 1500 रुपये चुराकर ले गए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

भैंस चोरी कर ले गए
 थाना क्षेत्र के जवासा ग्राम से अज्ञात चोर दो भैंस चोरी कर ले गये पता चलने पर ग्रामीणों ने चोरों को तलाश किया चोर तो नहीं मिले पता लगा कि सफेद पिकअप गाड़ी जिसमें दो पशु लदे थे शेखुपुरा होती हुई जहांगीराबाद की ओर गई है।
विज्ञापन


पीड़ित गोकल सिंह लोधी ने थाने पर तहरीर दे दी है दो सप्ताह पूर्व डाबर सिंह की भैंस भी चोर पिकअप में लाद कर भाग गये थे। क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से किसान चिंतित है क्षेत्रीय किसान संगठन अध्यक्ष खलीेक राना ने पुलिस से मांग की है कि  पशु ले जाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें