फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी-एसपी सिटी ने रेप पीड़िता से बंद कमरे में की पूछताछ

Fri, 16 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने गैंगरेप की शिकार छात्रा के साथ उसके घर पर बंद कमरे में करीब दो घंटे तक बात की। एसएसपी ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल पर लग रहे आरोपों की भी जांच की। छात्रा से एसएसपी की मुलाकात के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।  
विज्ञापन


बता दें कि 16 नवंबर को नगर निवासी कक्षा सात की नाबालिग छात्रा को ट्यूशन जाते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने 26 नवंबर को छात्रा को सुखलालपुर से बदहवास हालत में बरामद किया था।

छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर पुलिस ने नगर निवासी शाहवेज, उबैद, हसन, सलीम के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों का सहयोग करने के लिए रूबी को भी नामजद किया था। आरोपियों के पिता ने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


वहीं भाजपा ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में घरना प्रदर्शन किया था। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी को भी ज्ञापन सौंपा था। बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी सिटी मान सिंह चौहान पीड़िता के घर पहुंचे।

एसएसपी ने दो घंटे तक पीड़िता ने अकेले में बंद कमरे में बात की। उसके बाद एसएसपी ने कोतवाली पहुंचकर डेढ़ घंटे तक कोतवाल पर लग रहे आरोपों की भी जांच की। उन्होंने केस के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

आरोपियों के गैर जमांती वारंट जारी
गैंग रेप में मामले में फरार चल रहे सभी आरोपियों के कोर्ट ने गैर जमांती वारंट जारी कर दिए हैं। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा से गैंग रेप के सभी आरोपी फरार है। उनकी अर्जी पर कोर्ट ने सभी आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें