फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बंधक बना ट्रैक्टर-ट्रॉला-नकदी लूटी

Fri, 16 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अनूपशहर चीनी मिल पर गन्ना डालकर घर लौट रहे किसान से आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात तमंचे के बल पर ट्रैक्टर-ट्राला, मोबाइल व 200 रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर किसान को कार में डालकर शिवाली के जंगल में हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया।
विज्ञापन


नरसैना थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कपिल शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अनूपशहर चीनी मिल से गन्ना डालकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह जहांगीराबाद-अमरगढ़ मार्ग पर रूठा गांव के पास पहुंचा।

कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर रुकवा लिया। इसके बाद आधा दर्जन बदमाशों ने किसान को तमंचों के बल पर ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया।  विरोध करने पर तमंचों की बट से किसान को घायल कर दिया। इसके बाद उसे कार में डालकर शिवाली की नहर के पास अमरूद के बाग में फेंक दिया।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे किसान ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। अमरगढ़ चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लिफ्ट का झांसा देकर नकदी, मोबाइल लूटे
हाईवे पर खड़े बस का इंतजार कर रहे युवक से दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने नकदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।   ग्राम देवचरा थाना भमौरा बदायूं निवासी रामू पुत्र रामोतार ने बताया कि वह कासना की एक कंपनी में नौकरी करता है।

शुक्रवार को बदायूं जाने के लिए सिकंदराबाद में हाईवे पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक उसके पास आए और उसे बदायूं जाने की बात कहते हुए अपनी कार से लिफ्ट देने की बात कही। रामू ने बताया की युवकों ने कार थोड़ी दूरी पर खड़े होने की बात कहकर साथ ले गए।

थोड़ी दूरी पर जाकर दोनों युवकों ने उसकेे  मोबाइल से 6700 रुपये ट्रांसफर कर लिए और मोबाइल-400 रुपये नकद लूटकर भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें