फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Wed, 15 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सरेराह छात्रा को अगवा करने की कोशिश - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कॉलेज जा रही छात्रा को चौकी के पास दो बदमाशों ने टेंपो से खींचकर अगवा करने की कोशिश की। चालक टेंपो को भगाकर चौकी ले गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पीड़ित युवती ने तहरीर दी है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद निवासी छात्रा चोला स्थित एमआईटी डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। वह रोज की तरह टेंपो से कॉलेज जा रही थी। इसी बीच चोला चौकी के पास दो युवकों ने छात्रा को टेंपो से खींचने की कोशिश की। छात्रा के चीखने पर चालक ने टेंपो दौड़ा दी। इससे गुस्साए आरोपी चालक को जान से मारने की धमकी देने लगे।

लेकिन चालक ने टेंपो चोला चौकी के अंदर घुसा दिया। चालक और छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद दौड़कर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि दूसरा फरार है।

घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती से घर में घुसकर एक युवक ने रेप करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती मंगलवार देर शाम घर में अकेली बैठी थी।

आरोप है कि महिला को अकेला देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया और युवती से जबरदस्ती करने लगा। युवती के शोर मचाने पर भीड़ को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले में देर रात युवती ने परिजनों को मामले से अवगत कराते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद  कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें