स्कूटी से दोस्त के साथ बहन के घर आ रहा भाई डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के चांद बाग निवासी शाहरूख (24 ) पुत्र सलीम की बहन की शादी नगर के सोगियावाड़ा में हुई थी। बुधवार को शाहरूख अपने दोस्त बिलाल पुत्र मोहम्मद शरीफ के साथ स्कूटी से सिकंदराबाद आ रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर स्टेंड पर स्कूटी अचानक डिवाइडर से टकरा गई।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शाहरूख को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बिलाल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।