फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी के रिश्तेदार को पुलिसकर्मियों ने धुना

Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
प्रद्युम्न कौशिक, बुलंदशहर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस का व्यवहार कैसा होता है, इसका पता अब पुलिस अफसरों को भी चल गया है। जनपद के पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार के साथ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। पीड़ित द्वारा परिचय देने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने। पीड़ित ने एसपी सिटी से पूरे मामले की शिकायत की। आरोपी पुलिसकर्मियों को तलब कर लिया गया।

अलीगढ़ क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी एसपी सिटी मानसिंह चौहान के एक रिश्तेदार किसी काम से बुलंदशहर आए थे। कुछ पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के नाम पर उनकी कार रोक ली। कार में सवार एसपी सिटी के रिश्तेदार ने पुलिसकर्मियों को परिचय दिया तो वह आपे से ही बाहर हो गए। आरोप है कि वहां मौजूद नगर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पीसीआर वैन वहां पहुंची। पीसीआर वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार सवार लोगों को समझाकर शांत किया और वहां से रवाना किया। पीड़ित ने घर जाकर इसकी जानकारी एसपी सिटी को दी।

एसपी सिटी ने बुधवार को पीड़ित रिश्तेदार को अपने दफ्तर बुलाया। आरोपी पुलिसकर्मी को भी तलब कर लिया। एसपी सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मी को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने पीड़ित से माफी मांगते हुए भविष्य में किसी से दुर्व्यवहार नहीं करने का वादा किया।

एसपी सिटी ने पीड़ित व्यक्ति से आरोपी पुलिसकर्मी को बड़ा दिल करके माफ करने के लिए कहा, जिसके बाद मामला शांत हुआ। चेकिंग के दौरान आम आदमी को जलालत से गुजरना पड़ता है।

चेकिंग के नाम पर लोगों से अभद्रता की जाती है। यदि अभद्रता का विरोध करो तो पुलिसकर्मी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में   आम आदमी जलालत सहकर चुप हो जाता है। 
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी ने मेरे रिश्तेदार से दुर्व्यवहार किया था। आरोपी पुलिसकर्मी को तलब किया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांग ली। पीड़ित ने पुलिसकर्मी को माफ कर दिया। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें