उड़ी में हुए आतंकी हमले में विरोध में जनपद में श्रद्धांजलि सभा, कैंडल मार्च और प्रदर्शन जारी है। लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ पुतले फूंककर भारत सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
सिकंराबाद में बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज ककोड़, केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मार्च निकाला। मार्च कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए थाने पहुंचा। जहां छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसओ महेंद्र सिंह को सौंपा।
प्रधानाचार्य मनोज चौहान, मनोज मिश्रा, योगेश त्यागी, सुभाष सिंघल, पूर्व चेयरमैन इंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
वहीं, क्रांति बाबा समाजसेवी की अध्यक्षता में सैकड़ों युवाओं ने विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला। सत्यपाल भाटी, पूर्व प्रधान विजय सिंह, प्रधान सील मौजूद रहे। खुर्जा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान संजीव पहाड़िया, विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, हाजी फजल, युसुफ सलमानी, कृष्ण मोहन मौजूद रहे।
स्याना में भाकियू ने जुलूस निकाला और बुगरासी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह, जिला सरंक्षक दयाचंद त्यागी, मुनिराज त्यागी मौजूद रहे। नरौरा/रामघाट में लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
इस दौरान अरविंद अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, सोनू तिवारी, गोपाल गिरि, शिवम शर्मा मौजूद रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर लोगों ने दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ले. कर्नल रिटायर्ड रघुराज सिंह, बहोरीलाल शर्मा, अनिल वार्ष्णेय, विजय शर्मा, गुडडू वशिष्ठ, विवेक वशिष्ठ मौजूद रहे।
खानपुर में क्षेत्रीय किसान संगठन अध्यक्ष राजकरन सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री से पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जहांगीराबाद में जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र अग्रवाल व प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा और बजरंग दल के नगर संयोजक के नेतृत्व में मशाल जुलुस निकाला गया। इस दौरान नरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह, विकास मनोज सचिन रहे।