फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीवी की वार्डन समेत छह की संविदा समाप्त

Tue, 10 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खुर्जा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन सहित छह संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर बीएसए ने की है। इन सभी को विद्यालय से भी हटा दिया गया है।

 बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना के मुताबिक, खुर्जा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन, शिक्षिका और रसोईयों के बीच पिछले काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप लगाने की शिकायत मिल रही थी। इन सभी के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन


शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराकर डीएम आन्जनेय कुमार सिंह को रिपोर्ट सौंपी गई। डीएम ने सभी छह संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त करने के आदेश पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। बीएसए के अनुसार विद्यालय की एक वार्डन, दो शिक्षिका, एक अकाउंटेंट और दो रसोईयों की संविदा समाप्त कर उन्हें हटा दिया है।

इनके स्थान पर दूसरे विद्यालयों से संविदा कर्मियों को इस स्कूल में तैनात भी कर दिया है। यहां बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में वार्डन, शिक्षिका अकाउंटेंट और रसोईयां आदि कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाता है।
विज्ञापन


संविदा रखे जाने वाले इन सभी कर्मचारियों का एक शिक्षण सत्र का अनुबंध होता है। दूसरे शिक्षण सत्र में उन्हें दोबारा संविदा कर्मचारी नियुक्त करते हुए तैनात किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें