कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से डिबाई क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित मैरिज होम से चुराई गये सोलर पैनल, तमंचा और मेटाडोर बरामद की है।
मंगलवार की देरशाम पुलिस को शत्रुघभन उपाध्याय को सूचना मिली कि मंडी परिसर के पीछे मेटाडोर में चोरी का सामान लादा जा रहा है। पुलिस ने घेराबन्दी कर मैटाडोर को कब्जे में लेकर छह लोगों को पकड़ लिया।
पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि मेटाडोर में लादी गई 15 सोलर पैनल उन्होंने तीन जनवरी को डिबाई क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित विष्णु मैरिज होम से चुराई थीं। चुराने के बाद इन्हें मंडी परिसर स्थित झाड़ियों में छिपा दिया था।
जिन्हें बेचने के लिये मेटाडोर में लादकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए चोरों के नाम अमित व सुनील पुत्रगण प्रेमचंद निवासी खेड़िया थाना डिबाई, सचिन पुत्र डालचंद, सतवीर पुत्र खेमचंद, मोहसिन पुत्र फकरुददीन व विक्रम पुत्र कलुआ निवासीगण भटवारा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर हैं।
एसएचओ शत्रुघभन उपाध्याय ने बताया कि चोरों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है जबकि मेटाडोर को सीज कर दिया है। चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।