फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड मांगने को लेकर चले लाठी-डंडे

Tue, 11 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क पर साइड नहीं देने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक पथराव हुआ। पथराव में दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान दो राउंड फायर भी किए गए हैं। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव जीमत निवासी एक परिवार के लोग नगरकोट गए हुए थे। सोमवार शाम करीब चार बजे वह नगरकोट से गांव लौट रहे थे। गांव में ही सड़क पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग खड़े हुए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि जब कार चालक ने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया तो वह नहीं हटे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात और मंडी चौकी पुलिस गांव पहुंच गई।

पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है कि विवाद की स्थिति क्यों आई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमरेश सिंह बघेल, कोतवाली देहात प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें