फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में जानलेवा हमला

Wed, 11 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गाोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में दो पड़ोसी युवकों ने गृहस्वामी पर जानलेवा हमला कर दिया। गाली-गलौच के बाद फायरिंग की,  फिर फरसे से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


राधा नगर निवासी पीड़ित भरत कुमार पुत्र खेम चंद का कहना है कि आठ मई की रात उनके घर में बेटे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। तभी पड़ोसी कमल उर्फ डब्बू और देवेंद्र उर्फ भोला आए और गाली-गलौच करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। निशाना चूक गया तो फरसे से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग गए। उधर, नगर कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि भरत कुमार की शिकायत पर कमल उर्फ डब्बू और देवेंद्र उर्फ भोला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें